रसोई गैस और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, आमजन पर मंहगाई की दोहर मार

रसोई गैस और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, आमजन पर मंहगाई की दोहर मार

मंहगाई की मार से त्रस्त देश की आम जनता को रसोई गैस और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोत्तरी से एक बार फिर से तगड़ा झटका लगा है। गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से आम आदमी का बजट गड़बड़ा गया है।

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच आठ दिन से जारी जंग के बीच आम जनता को महंगाई का जोरदार झटका लगा है। इसके चलते घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हुई है। देश भर में 14.2 किलोग्राम के घरेलू खाना पकाने वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जबकि 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी आज से 115 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है। मुंबई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की नई दर अब 852.50 रुपये से बढ़कर 912.50 रुपये हो गई है। कोलकाता में कीमत 879 रुपये से बढ़कर 30 रुपये हो गई है, जबकि चेन्नई में यह 868.50 रुपये से बढ़कर 928.50 रुपये हो गई है। नई कीमतें 7 मार्च, 2026 से तुरंत प्रभावी हो गई हैं।

दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1768.50 रुपये से बढ़कर 1883 रुपये हो गई है। मुंबई में यह कीमत 1720.50 रुपये से बढ़कर 1835 रुपये हो गई है। इसी तरह, कोलकाता में यह कीमत 1875.50 रुपये से बढ़कर 1990 रुपये हो गई है, जबकि चेन्नई में यह 1929 रुपये से बढ़कर 2043.50 रुपये हो गई है।

वहीं जानकारों का कहना है कि मंहगाई की मार झेल रही आम जनता पर घरेलू और कामर्शियल सिलेंडरों पर की गई इस बढ़ोत्तरी का खासा असर पड़ेगा। उनका मुताबिक, यदि अमेरिका-इजराइल और ईरान का युद्ध लंबा खींचा तो मंहगाई और बढ़ने संभावना है।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment