लालकुआं नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में छाया रहा प्रदूषण का मुद्दा, कहा बोर्ड के माध्यम से किया जायेगा बड़ा जनआंदोलन

लालकुआं नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में छाया रहा प्रदूषण का मुद्दा, कहा बोर्ड के माध्यम से किया जायेगा बड़ा जनआंदोलन

बाइट- भुवन पांडे, सदस्य नगर पंचायत लालकुआं

लालकुआं। नगर पंचायत लालकुआं की शुक्रवार को आयोजित बोर्ड बैठक में वायु और ध्वनि प्रदूषण का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। बढ़ते प्रदूषण से नगरवासियों में सांस और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को देखते हुए बोर्ड ने जनहित में कड़ा रुख अख्तियार करने का निर्णय लिया है।

बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने की, जबकि संचालन अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत ने किया। बैठक में सेंचुरी मिल प्रदुषण समेत नगर के विकास और जनहित से जुड़े 25 से अधिक प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में नगर पंचायत के सभी सदस्यगण और कर्मचारी मौजूद रहे।

वहीं नगर पंचायत तेज तर्रार सदस्य भुवन पांडे ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सेंचुरी पेपर मिल से फैल रहे प्रदूषण की वजह से लालकुआं समेत आसपास के क्षेत्रों में गंभीर बीमारियां फैल रही हैं और लोग सांस, कैंसर आदि रोगों से ग्रसित होकर कष्टदायक जीवन जीने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि बीते कुछ साल पूर्व नगर पंचायत द्वारा आयोजित एक स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों ने जांच में पाया कि प्रदूषण के कारण बड़ी संख्या में लालकुआं वासी सांस की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं।

नगर पंचायत सदस्य भुवन पांडे ने कहा कि सेंचुरी पेपर मिल से फैल रहा प्रदूषण एक बड़ी समस्या है और इससे लोगों में गंभीर बीमारियां फैल रही हैं। जिनसे पीड़ित होकर लोग नारकीय जीवन जीने को विवश हैं। उन्होंने कहा नगर पंचायत बोर्ड के माध्यम से प्रदूषण के खिलाफ जनहित में जल्द ही एक बड़ा जनआंदोलन चलाया जायेगा।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment