भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश सह-संयोजक बने जहीर अंसारी, प्रदेश स्तरीय समिति में मिली अहम जिम्मेदारी

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश सह-संयोजक बने जहीर अंसारी, प्रदेश स्तरीय समिति में मिली बड़ी अहम जिम्मेदारी


देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड द्वारा मोदी सरकार के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल और जन-कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु गठित प्रदेश स्तरीय समिति में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जहीर अंसारी को ‘प्रदेश सह-संयोजक’ का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

​इस जिम्मेदारी के मिलने पर भाजपा नेता जहीर अंसारी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ और संगठन का धन्यवाद करते हुए कहा “पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताते हुए यह जिम्मेदारी दी है, मैं उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा”। भाजपा नेता ने कहा, हमारा मुख्य उद्देश्य केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किए गए अभूतपूर्व विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदेश के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुँचाना है।

प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ द्वारा गठित इस समिति में गुरप्रीत छावड़ा (प्रदेश संयोजक) के साथ जहीर अंसारी सह-संयोजक के रूप में टीम का नेतृत्व करेंगे। साथ ही श्रीमती शमीना सिद्दीकी, सलमान अंसारी, दिलशाद देहान और आरिफ हुसैन को समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

भाजपा नेता जहीर अंसारी ने विश्वास दिलाया कि वे पूरी ऊर्जा के साथ आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए काम करेंगे और भाजपा की विचारधारा व सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment