गैस की होम डिलीवरी के तमाम दावों के बीच एक अदद सिलेंडर के लिए इधर-उधर भटक रहे गैस उपभोक्ता

गैस की होम डिलीवरी के तमाम दावों के बीच एक अदद सिलेंडर के लिए इधर-उधर भटक रहे गैस उपभोक्ता

बुकिंग के बावजूद कई-कई दिन गैस सिलेंडर ना मिलने पर एजेंसियों पर लग रहा लोगों का जमाबड़ा

रिपोर्ट- ऐजाज जर्नलिस्ट

लालकुआं। प्रशासन के डोर-टू-डोर होम डिलीवरी के तमाम दावों के बीच लालकुआं नगर समेत आसपास के क्षेत्रों में घरेलू गैस की किल्लत से जूझ रहे उपभोक्ता एक अदद सिलेंडर के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि बुकिंग कराने के बावजूद उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में लगने के बाद भी कई-कई दिनों तक गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।

वहीं रोजाना गैस एजेंसी और गोदाम के चक्कर काटने के बाद उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी किए जाने के केवल कोरे आश्वासन ही मिल रहे हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी संचालक, गैस के लिए इधर-उधर भटक रहे उपभोक्ताओं के फोन तक उठाना जरूरी नहीं समझ रहे हैं, जिस कारण सही जानकारी के अभाव में उनकी परेशानियां और बढ़ रही हैं।

इधर जिला प्रशासन द्वारा गैस की होम डिलीवरी को लेकर किए जा रहे बड़े-बड़े दावों की जमीनी सच्चाई यह है कि गैस वितरण व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। डोर-टू-डोर होम डिलीवरी तो दूर, उपभोक्ताओं को एक अदद गैस सिलेंडर के लिए घंटों लंबी-लंबी कतारों में खड़े होने के बावजूद गैस नहीं मिल पा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो यह समस्या और विकराल रूप ले सकती है।

गैस की किल्लत से जूझ रहे, उपभोक्ताओं ने प्रशासन से गैस वितरण व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने के साथ ही गैस एजेंसियों की जवाबदेही भी तय करने की मांग की है। ताकि लोगों को समय पर गैस उपलब्ध हो सके और उन्हें सिलेंडर लिए इधर-उधर भटकना ना पड़े।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment