उपभोक्ताओं को असुविधा न हो, उन्हें गैस की होम डिलीवरी कराई जाए : विवेक राय, अपर जिलाधिकारी नैनीताल

उपभोक्ताओं को असुविधा न हो, उन्हें गैस की होम डिलीवरी कराई जाए : विवेक राय, अपर जिलाधिकारी नैनीताल

रिपोर्ट: ब्यूरो नैनीताल

हल्द्वानी। गैस आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के संबंध में नगर निगम सभागार हल्द्वानी में अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने सभी गैस एजेंसी प्रबंधकों, पूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर गैस की आपूर्ति सुचारू के दिए निर्देश।

बैठक में पूर्ति, एचपीसीएल बीपीसीएल इंडेन गैस एजेंसी एवं सेल्स मैन के साथा वार्ता की गई। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि नियमानुसार गैस वितरण का कार्य किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए। उपभोक्ताओं को असुविधा न हो, उन्हें गैस की होम डिलीवरी कराई जाए। यह ध्यान रहे कि लोग गैस सिलेंडर प्राप्त करने हेतु लंबी कतारों में न आए, उन्हें समस्या न हो।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी गैस एजेंसियां बुकिंग के आधार पर ही सिलेंडरों का वितरण सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो। उन्होंने कहा होम डिलीवरी गैस का कार्य सुनिश्चित करें, कोई भी सेल्समेन डिलीवरी बॉय अपना फोन स्विच ऑफ ना करें साथ ही अपने व्यवहार में भी संयम रखें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में व्यवसायिक सिलेंडर एजेंसियों को कुल आवंटन का लगभग 20 प्रतिशत प्राप्त हो रहे हैं, जबकि यह भी देखना सुनिश्चित करें की पूर्व में हुए वार्षिक वितरण के आधार पर मासिक औसत अनुपात के अनुसार लगभग 40 प्रतिशत तक आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाएं।

बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने हेतु पारदर्शी एवं व्यवस्थित वितरण प्रणाली से किया जाए, जिससे आमजन को राहत मिल सके। उन्होंने आमजन से अपील भी की कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है गैस वितरण की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से गतिमान है। विशेष कर अफवाहों पर ध्यान ना दें।

बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन, विपिन जोशी और विभिन्न एजेंसियों के प्रबंधक एवं कर्मचारी मौजूद थे।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment