
रिपोर्ट: ब्यूरो लालकुआं
लालकुआं। क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 29 मार्च 2026 (रविवार) को लालकुआं में एक विशाल नि:शुल्क मल्टी स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सेंचुरी पल्प एंड पेपर, लालकुआं (आदित्य बिड़ला ग्रुप) द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
शिविर का आयोजन होली ट्रिनिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लालकुआं में नरुला पेट्रोल पंप के समीप किया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
इस स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे, जिनमें जनरल फिजिशियन, छाती रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, न्यूरो फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, जनरल सर्जन, मूत्र रोग विशेषज्ञ, गुर्दा रोग विशेषज्ञ तथा प्लास्टिक सर्जन शामिल रहेंगे।
शिविर में मरीजों के लिए नि:शुल्क जांच की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसमें खून की जांच, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, ईसीजी और फेफड़ों की जांच जैसी महत्वपूर्ण जांचें शामिल हैं। साथ ही दवाईयों का वितरण भी किया जायेगा।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं। साथ ही, किसी भी असुविधा से बचने के लिए पहले से पंजीकरण कराने की सलाह दी गई है। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 7520069055 पर संपर्क किया जा सकता है।









