चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह लोटनी की पहल पर लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, क्षेत्रवासियों को मिलेंगी योजनाओं की सटीक जानकारी

चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह लोटनी की पहल पर लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, क्षेत्रवासियों को मिलेंगी योजनाओं की सटीक जानकारी

लालकुआं। नगर पंचायत लालकुआं की ओर से 6 अक्टूबर मंगलवार को सुबह 11 बजे से नगर पंचायत परिसर में स्वरोजगार जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, इसके साथ ही पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभों के बारे में भी बताया जाएगा।

चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने मुताबिक, इस शिविर का उद्देश्य स्वरोजगार के इच्छुक लोगों को सरकारी योजनाओं की सही जानकारी देकर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों को अपना रोजगार शुरू करने के लिए सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, लेकिन जानकारी के अभाव में कई पात्र लोग इन योजनाओं का लाभ उठाने से वंचित रह जाते हैं।

चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने बताया कि शिविर में स्वरोजगार योजनाओं की पात्रता, आवेदन की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और मिलने वाली सहायता के संबंध में जानकारी दी जाएगी। साथ ही आवेदन से जुड़ी तमाम समस्याओं का समाधान भी मौके पर किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि स्वरोजगार के इच्छुक लोगों के लिए यह शिविर सरकारी योजनाओं को समझने और उनका लाभ उठाने का बेहतरीन अवसर है।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment