लालकुआं में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिवार में मचा कोहराम

लालकुआं में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिवार में मचा कोहराम

लालकुआं। लालकुआं में घरेलू कलह के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन करने से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लालकुआं के वार्ड नंबर 4 आजाद नगर निवासी महिला आशा पत्नी संजू दिवाकर उम्र 30 वर्ष ने गृह कलेश के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे आनन-फानन में नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल को रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

महिला आशा की मौत की सूचना से उसके परिवार में कोहराम मच गया। आशा के तीन छोटे-छोटे 3 बच्चे हैं, जिसमें दो बेटियां और एक बेटा प्रिन्स, वैशाली और रितिक शामिल हैं। जबकि पति ऑटो चालक है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। ​इधर महिला के परिजन भी सूचना पाकर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी पहुंच गए हैं।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment