खराब मौसम के चलते अल्मोड़ा नहीं पहुंच सके राहुल गांधी, फोन से जनसभा को किया संबोधित

खराब मौसम के चलते अल्मोड़ा नहीं पहुंच सके राहुल गांधी, फोन से जनसभा को किया संबोधित

रिपोर्ट: संवाददाता, अल्मोड़ा।

अल्माेड़ा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुरुवार काे खराब मौसम के कारण अल्मोड़ा नहीं पहुंच पाए। उन्हाेंने फाेन के माध्यम से जनसभा काे संबाेधित किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अल्मोड़ा के सिमकनी स्थित एसएसजे विश्व विद्यालय के खेल मैदान पर परिवर्तन का शंखनाद कार्यक्रम के तहत एक जनसभा काे संबाेधित करना था। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लाेग एकत्र हाे गए थे, लेकिन मौसम खराब होने के चलते पंतनगर से उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। इसके बाद जनसभा स्थल पर माैजूद प्रदेश प्रभारी शैलेजा के फाेन के माध्यम राहुल गांधी ने सभा काे संबाेधित किया।

इससे पूर्व जनसभा को कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष विधानसभा यशपाल आर्य, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक मनोज तिवारी, हरीश धामी, सुमित हृदयेश, पूर्व विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, राजकुमार ठुकराल, प्रकाश जोशी, जिला अध्यक्ष भूपेंद्र भोज सहित कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment