उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027, लालकुआँ सीट पर कद्दावर नेता शंकर जोशी ने ठोकी मजबूत दावेदारी

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027, लालकुआँ सीट पर कद्दावर नेता शंकर जोशी ने ठोकी मजबूत दावेदारी

लालकुआँ। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी कड़ी में हाॅट सीट लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के स्थानीय कद्दावर नेता पूर्व ग्राम प्रधान एवं राज्य आंदोलनकारी शंकर जोशी ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश करते हुए कहा कि इस बार क्षेत्र की जनता बदलाव के मूड में है और 2027 में कांग्रेस ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

शंकर जोशी ने कहा कि क्षेत्र में लगातार बढ़ती जनसमस्याओं, बेरोजगारी, महंगाई और विकास कार्यों की धीमी गति से जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी नेतृत्व उन्हें मौका देता है तो वे लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे।

शंकर जोशी ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा पर जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आगामी चुनाव में मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी और प्रदेश में बेहतर परिणाम हासिल करेगी।

शंकर जोशी ने कहा कि लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार आदि की समस्याएँ हैं। साथ ही बिन्दुखत्ता को राजस्व गांव बनाने का महत्वपूर्ण मुद्दा लंबे समय से लंबित हैं। कांग्रेस सरकार बनने पर इन सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

शंकर जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत करने की अपील की और कहा कि पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनाव में लालकुआँ विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment