लालकुआं हॉट सीट पर भाजपा अपना कब्जा रखेगी बरकरार, या कांग्रेस की होगी 2027 में वापसी

लालकुआं हॉट सीट पर भाजपा अपना कब्जा रखेगी बरकरार, या कांग्रेस की होगी 2027 में वापसी

टिकट की दौड़ में कई दिग्गज शामिल, तेजी से बढ़ रहीं राजनैतिक सरगर्मियां

रिपोर्ट : ऐजाज जर्नलिस्ट
लालकुआं। आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां धीरे-धीरे तेज होती जा रही हैं। जिले की चर्चित और हॉट सीटों में शुमार लालकुआं में इस बार भी मुकाबला बेहद रोचक रहने की संभावना जताई जा रही है। एक ओर भारतीय जनता पार्टी इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखने की रणनीति बनाने में जुटी हुई है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी 2027 में वापसी की उम्मीद के साथ अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने में लगी है।

हालांकि चुनाव में अभी समय है, लेकिन दोनों दलों में टिकट को लेकर संभावित दावेदारों की सक्रियता बढ़ने लगी है। क्षेत्र में कई नेता लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी कर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि टिकट के लिए कई दिग्गज नेता अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। ऐसे में चुनाव से पहले ही टिकट को लेकर दोनों दलों में अंदरूनी खींचतान के आसार भी दिखाई देने लगे हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि टिकट वितरण के दौरान किसी भी दल में असंतोष पैदा हुआ तो कुछ दिग्गज नेता निर्दलीय या अन्य दलों के समर्थन से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय भी हो सकता है। इससे चुनावी समीकरण पूरी तरह बदलने की संभावना भी बनी रहेगी।

लालकुआं सीट का राजनीतिक इतिहास भी काफी दिलचस्प रहा है। यहां हर चुनाव में कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है और परिणाम अक्सर आखिरी समय तक रोमांच बनाए रखते हैं। यही कारण है कि इस सीट को नैनीताल जिले की सबसे महत्वपूर्ण और चर्चित सीटों में गिना जाता है।

अब जैसे-जैसे उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 नजदीक आएंगे, लालकुआं की राजनीति और भी गरमाने की उम्मीद है। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा इस सीट पर अपना किला बचाने में सफल होती है या कांग्रेस वापसी कर सियासी समीकरण बदल देती है।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment