नैनीताल पुलिस में बड़ा बदलाव, चार सीओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव

नैनीताल पुलिस में बड़ा बदलाव, चार सीओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव

नैनीताल पुलिस में मंगलवार को बड़ा फेरबदल किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजुनाथ टीसी ने चार सीओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। लव शर्मा को क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी क्षेत्र की कमान दी गई है।

जारी आदेश के मुताबिक, रविकांत सेमवाल को भवाली से हटाकर सीओ रामनगर बनाया गया है, जबकि विनय सिंह को सीओ भवाली की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं लव शर्मा को सीओ हल्द्वानी का दायित्व सौंपा गया है। इसके साथ ही समीकरण भट्ट को सीओ ऑप्स और सीओ लाइन बनाया गया है।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment