
युवा भाजपा नेता दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में “आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम” में की सहभागिता, बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षियों में मची खलबली

लालकुआं। लोकप्रिय युवा नेता दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी की सहभागिता में बिन्दुखत्ता व हल्दूचौड़ में ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ आयोजित हुए। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। युवा भाजपा नेता की लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षियों में खलबली मची हुई है।

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बिन्दुखत्ता के इंद्रानगर तथा हल्दूचौड़ मंडल की ग्रामसभा हेड़ा गज्जर में ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ आयोजित किए गए। कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री लोकप्रिय युवा नेता दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी ने सहभागिता करते हुए मातृशक्ति एवं बच्चों से संवाद किया।
बिन्दुखत्ता के इंद्रानगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को लक्ष्मी किट वितरित की गयीं और आंगनवाड़ी के नन्हे बच्चों को टिफिन एवं पानी की बोतलें प्रदान की गईं। इस दौरान बच्चों के साथ संवाद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा मातृशक्ति से भी बातचीत की गई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बच्चों की मुस्कान और मातृशक्ति का स्नेह ही जनसेवा का सबसे बड़ा संतोष है। सेवा, सहयोग और जनकल्याण की भावना के साथ ऐसे कार्यक्रमों को आगे भी जारी रखने की बात कही गई। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आंगन मिलन कार्यक्रमों में महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी पहुंचाने तथा जनभागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है।
वहीं लोकप्रिय युवा नेता दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी बिन्दुखत्ता में नैनीताल दुग्ध संघ के निदेशक गोविंद मेहता के आवास पर भी पहुंचे। यहां उन्होंने गोविंद मेहता की सुपुत्री के लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय से नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इधर हल्दूचौड़ मंडल के ग्रामसभा हेड़ा गज्जर में भी सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सहभागिता की गई। कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों और स्थानीय लोगों से संवाद कर सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
कार्यक्रमों में स्थानीय भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, महिलाएं, अभिभावक एवं तमाम क्षेत्रवासी मौजूद रहे।









