नैनीताल जनपद को बड़ी सौगात, दो महत्वपूर्ण बाईपास परियोजनाओं को एनएचएआई (NHAI) से मिली सैद्धांतिक स्वीकृति

नैनीताल जनपद को बड़ी सौगात, दो महत्वपूर्ण बाईपास परियोजनाओं को एनएचएआई (NHAI) से मिली सैद्धांतिक स्वीकृति

रिपोर्ट: ऐजाज जर्नलिस्ट

नैनीताल/हल्द्वानी, 11 सितम्बर 2026। जनपद नैनीताल में यातायात के दबाव को कम करने और जाम की समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए दो महत्वपूर्ण बाईपास परियोजनाओं को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से स्वीकृति प्राप्त हो गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि:-

प्रथम बाईपास- (7 किलोमीटर) इस लालकुआं बाईपास को एनएचएआई (NHAI) से विधिवत स्वीकृति मिल गई है। यह बाईपास बरेली रोड नगला से प्रारंभ होकर वन विकास निगम के डिपो तक लगभग 7 किलोमीटर लम्बा होगा। स्वीकृति मिलने के बाद अब इसका डीपीआर (DPR) (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) गठन किया जायेगा और डीपीआर (DPR) के पश्चात अग्रिम कार्यवाही शीघ्र शुरू कर दी जायेगी।

द्वितीय बाईपास- गोला पुल फोरलेन (8.4 किलोमीटर):* गोला पुल से आगे मौजूदा टू-लेन सड़क को फोर-लेन में परिवर्तित करने के लिए लगभग 8.4 किलोमीटर लम्बे बाईपास/फोरलेन प्रस्ताव को In-Principle (सैद्धांतिक) स्वीकृति मिल गई है। इस परियोजना के लिए भी संबंधित कार्यदायी एजेंसी को तत्परता से डीपीआर (DPR) गठन करने के निर्देश दे दिये गये हैं।

जिला अधिकारी ने बताया कि इन दोनों परियोजनाओं के पूरा होने से हल्द्वानी शहर के भीतर भारी वाहनों का दबाव कम होगा, पर्यटकों व स्थानीय लोगों को जाम से राहत मिलेगी तथा कुमाऊँ मण्डल का यातायात और अधिक सुगम एवं सुरक्षित हो सकेगा।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment