उपजिलाधिकारी की छापेमारी में बुक सेलरों और प्राइवेट स्कूलों की सांठ-गांठ का खुला राज़, अब करेगा शिकंजा

उपजिलाधिकारी की छापेमारी में बुक सेलरों और प्राइवेट स्कूलों की सांठ-गांठ का खुला राज़, अब करेगा शिकंजा

लालकुआं। लालकुआं में उप जिलाधिकारी रेखा कोहली ने अपनी टीम के साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर की लक्ष्मी बुक डिपो, गणेश बुक डिपो में छापेमारी की। जिसमें एनसीईआरटी की बुक्स के अलावा अन्य स्कूलों की बुक्स भी बेची जा रही थीं।

उपजिलाधिकारी रेखा कोहली ने बताया कि उनके द्वारा स्थानीय अभिभावकों से बातचीत की गई, उन्होंने बताया कि स्कूल से हमें इस बुक डिपो का नाम बताया गया है, जहां से बुक्स हमें खरीदनी हैं। इसके अतिरिक्त अभिभावकों द्वारा यह भी अवगत कराया गया सादे पन्ने में उनको रसीद दी जा रही है, बुक सेलर द्वारा उनको बिल की जीएसटी रसीद उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।

उपजिलाधिकारी ने बताया कि बी०डी० जे० स्कूल, ग्रीनवुड स्कूल पब्लिक स्कूल, एच०सी०एम० पब्लिक स्कूल, स्कोलर हेवन पब्लिक स्कूल, होली ट्रिंनटी पब्लिक स्कूल, मीना कपिल अकैडमी विद्यालयों के मामले सामने आए हैं, उनके द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल को अग्रिम कार्रवाई हेतु पत्र प्रेषित किया गया है।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment