लालकुआं: मारपीट मामले में पुलिस की सख्त कार्रवाई, नगर पंचायत अध्यक्ष सहित दोनों पक्षों के 8 लोगों पर शांतिभंग का मुकदमा दर्ज

लालकुआं: मारपीट मामले में पुलिस की सख्त कार्रवाई, नगर पंचायत अध्यक्ष सहित दोनों पक्षों के 8 लोगों पर शांतिभंग का मुकदमा दर्ज

लालकुआं। लालकुआं में सोमवार को मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। गाली-गलौज और दोनों ओर से लाठी-डंडे भी चले। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और सख्त एक्शन लेते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष समेत दोनों पक्षों के 8 खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई।

बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी और आजाद नगर वार्ड नंबर-4, की महिला सभासद के प्रतिनिधि तौफीक से अपने वार्ड में कार्यों को लेकर मामूली विवाद हो गया था। जिसके बाद मामला बढ़ता गया और शाम के वक्त दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए मारपीट के आरोप में वार्ड नम्बर 4 की महिला सभासद के पति समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में लिखित तहरीर दी।

जानकारी के मुताबिक, देर रात दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों ने आपसी बातचीत कर मामले में राजीनामा कर दिया। इधर घटना के दौरान किसी स्थानीय व्यक्ति ने पूरा मामला अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गाली-गलौज को लेकर विवाद की बात सामने आई है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी पुत्र मोहन सिंह लोटनी, सभासद भुवन पांडे पुत्र पूरन चन्द्र पांडे, विजय रजवार पुत्र स्व. पूरन रजवार, विशाल पुत्र विनोद कुमार तथा आरिफ पुत्र अहमद हुसैन, तौफीक पुत्र छोटे बक्श, साबिर पुत्र छंगे बक्श, वीरू पुत्र छोटे बक्श के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की गई है।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment